बॉलीवुड

'No Entry 2' से बाहर किए जाने पर Fardeen Khan ने खोली जुबान, बोले, 'आप बोनी कपूर को कॉल करें...'

Fardeen Khan on Out From No Entry 2: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान फरदीन खान (Fardeen Khan) ने फिल्म 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) का हिसा ना होने पर खुलकर बात की। फरदीन न बताया कि वो फिल्म में नजर नहीं आएंगे और सीक्वल की पूरी स्टारकास्ट नई होगी।

Image

Fardeen Khan

Fardeen Khan on Out From No Entry 2: साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म की धांसू सफलता के लगभग 19 सालों बाद अब निर्माताओं ने इसके सीक्वल को बनाने का प्लान बनाया है। 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने बताया था कि इसमें सभी नए एक्टर्स दिखाई देंगे। फिल्म 'नो एंट्री' में अनिल कपूर, सलमान खान, लारा दत्ता, ईशा देओल, बिपाशा बसु और फरदीन खान सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद थे। 'नो एंट्री 2' से बाहर किए जाने पर अब फरदीन खान (Fardeen Khan) ने खुलकर बात की है।

'नो एंट्री 2' का हिस्सा ना होने पर बोले फरदीन खान

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए जब फरदीन खान से पूछा गया कि निर्माताओं ने 'नो एंट्री 2' के लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया, तो अभिनेता ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। फरदीन खान ने कहा कि फिल्म के सीक्वल की घोषणा हो गई है और इसमें ना मैं हूं और ना ही पुरानी कास्ट मौजूद है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को बड़ा दिया गया है। सीक्वल में उन्हें कास्ट ना किए जाने पर फरदीन खान ने कहा कि इस बारे में आपको बोनी कपूर से पूछना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरदीन खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विस्फोट' की रिलीज को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म को संजय गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा फरदीन खान को हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' में देखा गया था यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article