बॉलीवुड

Devara Song Daavudi: Janhvi Kapoor के डांस पर फिदा हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बोले- 'अप्सरा हो तुम या कोई परी..'

Janhvi Kapoor Dance in Daavudi Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा (Devara) में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का गाना दावुदी रिलीज हो गया है, जिसमें जाह्नवी कपूर ने दमदार डांस किया है। जिसपर अब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का रिएक्शन सामने आया है।

Image

JR NTR and Janhvi Kapoor Dance on Daavudi Goes Viral

Janhvi Kapoor Dance in Devara Song Daavudi: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने दावुदी गाने में अपने किलर मूव्स से सभी का दिल जीत लिया है। जूनियर एनटीआर के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म देवरा (Devara) 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना डेब्यू करने वाली हैं। अब इस फिल्म का गाना दावुदी रिलीज हो गया है। इस गाने में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर का दमदार डांस नजर आ रहा है। दोनों की कैमिस्ट्री भी अब फैंस को पसंद आने लगी है। बताया जा रहा है कि फिल्म के इस गाने की कॉरियोग्राफी काफी अलग है और नया ट्रेंड शुरू कर सकती है। सोशल मीडिया पर भी इस गाने के रिलीज होने के बाद जाह्नवी कपूर की काफी तारीफ हो रही है। लोगों का मानना है कि उनके हाव भाव और डांस मूव्स काफी बेहतरीन हैं। अब जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का रिएक्शन सामने आया है। जो काफी वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Jigra New Poster: आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्ट्रेस बोलीं- 'तू मेरे प्रोटेक्शन में है..'

जाह्नवी कपूर के डांस मूव्स पर फिदा हुए शिखर पहाड़िया

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है। दावुदी गाने पर जाह्नवी कपूर के डांस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए शिखर पहाड़िया ने लिखा, 'वाह वाह वाह, अप्सरा हो तुम या कोई परी।' जाह्नवी कपूर की इंस्टाग्राम रील पर सामने आया शिखर पहाड़िया का ये रिएक्शन अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों का मानना है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का प्यार अब छिपाए नहीं छिप रहा है। देवरा में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर के अलावा सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article