जुनैद खान की 'लवयापा' के फ्लॉप होने पर पिता आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'इस बारे में कोई किसी की हेल्प नहीं...'

Aamir Khan on Loveyapa Failure: कुछ दिनों पहले जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' (Loveyapa) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई। 'लवयापा' के फेलियर पर अब पिता आमिर खान ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि इस फील्ड में कोई किसी की मदद नहीं कर सकता है।

Aamir Khan on Loveyapa Failure: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी के प्रमोशन में आमिर खान कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' (Loveyapa) के फ्लॉप होने पर चुप्पी तोड़ दी है। यह फिल्म कई लोगों ने पसंद भी की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल देखने को मिला।

Aamir khan on Loveyapa

राज शमनी के पॉडकास्ट में आमिर खान ने कई चीजों को लेकर खुलासा किया, जिसमें से एक उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' भी रही। 'लवयापा' की असफलता आमिर खान ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि उसे फिल्म के लिए लोगों की ओर नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला। नेपोटिज्म की वजह से जुनैद भी ट्रोल हुए लेकिन हम दोनों एक जैसे नहीं हैं। नेपोटिज्म डिबेट के दौरान अपने किसी करीबी को रोल देना, यह सब मैं नहीं कर सकता हूं। अब तक मैंने जुनैद के करियर में दखलंदाजी नहीं की है। आने वाले समय में मैं ऐसा करूंगा भी नहीं।'

End of Feed