Aamir Khan on 'Lahore 1947' Title Change: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की धांसू सफलता के बाद अब हरकोई उनकी आने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज का इंतजार कर रहा है। इस मूवी में सनी देओल को एकदम अलग अवतार में देखा जाएगा। 'लाहौर 1947' को लेकर कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदलने का फैसला किया है। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अब सनी पाजी फिल्म 'लाहौर 1947' का टाइटल 'बटवारा 1947' होगा। इन खबरों के वायरल होने के बाद आमिर खान ने खुद इन खबरों की असली सच्चाई बताई है।
Pic Credit: Instagram
'लाहौर 1947' के टाइटल में नहीं हुआ कोई बदलाव
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' को आमिर खान के प्रोडक्शन्स हाउस के तहत बनाया गया है। आमिर खान इस मूवी के निर्माता भी हैं। टाइटल में बदलाव होने की खबरों पर आमिर खान ने अपना रिएक्शन दिया है। हालांकि जब आमिर खान के इस बारे में पूछा गया तो हंसने लगे। उन्होंने कहा, 'आपने यह सब कहां सुना है? ऐसा कुछ भी नहीं है, टाइटल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभी भी फिल्म का टाइटल 'लाहौर 1947' ही है। मैं चाहता हूं कि टाइटल यही रहे।' (इसे भी पढ़ें: बैक टू बैक फ्लॉप्स देने की महारानी बन गई थीं कृति सेनॉन, मेकर्स को हुआ था करोड़ों रुपये का नुकसान)
'लाहोर 1947' के टाइटल में बदलाव करने की आशंका जताई गई थी कि क्योंकि पाकिस्तान के एक शहर के नाम पर बनी भारतीय फिल्म को भारतीय दर्शक शायद पसंद न करें। आमिर खान ने बताया कि राइटर के ऊपर ऐसा कोई प्रेशर नहीं है, जिस वजह से टाइटल में बदलाव किया जाए। सनी पाजी की इस मूवी में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
