आशुतोष गोवारिकर संग Aamir Khan नई फिल्म का टाइटल होगा 'Lalkaar', फैन्स हुए उत्साहित

Aamir Khan's Next Title is 'Lalkaar': मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनने जा रही आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा का टाइटल 'ललकार' होने वाला है।

Aamir Khan's Next Title is 'Lalkaar': बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से शादी करने जा रही है। आमिर खान ने रीना दत्ता और करण राव से दो शादियां की। उनकी दोनों की शादिय असफल रहीं और तलाक हो गया। अब वो गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'लगान' की रिलीज के 25 साल बाद आमिर खान ने एक नई स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए आशुतोष गोवारिकर संग हाथ मिलाया है। ताजा जानकारी जो मिली है उसके मुताबिक इस मूवी का टाइटल फाइनल कर दिया गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha X Review: आलिया-शरवरी की 'ऐल्फा' देख निराश हुए दर्शक !! खराब स्टोरी और VFX की हो रही है आलोचना)

Aamir Khan's Next Title is 'Lalkaar'

'ललकार' होगा आमिर-आशुतोष की नई फिल्म का टाइटल

'ललकार' होगा आमिर-आशुतोष की नई फिल्म का टाइटल

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की इस मूवी की प्रिपरेशन बड़ी तेजी से चल रही है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक आमिर और आशु फिल्म 'लगान' के बाद एक बार फिर काम करने जा रहे हैं। दोनों ने अपनी फिल्म का नाम 'ललकार' रखने का फैसला किया है। 'लगान' के बाद अब दोनों ने स्पोर्ट्स ड्रामा 'ललकार' के लिए हाथ मिलाया है। लगान की तरह यह फिल्म भी क्रिकेट के बैकग्राउंड पर बनी एक बहुत ही भावुक कहानी होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle BO Collection: 'कॉकटेल 2' को पछाड़ आगे निकली अक्षय कुमार की फिल्म, 7वें दिन हुई इतनी कमाई)

लाला अमरनाथ की जिंदगी पर बेस्ड होगी फिल्म

'लगान' के 25 साल बाद आमिर खान और अशुतोष गोवारीकर दोबारा एक साथ नई स्पोर्ट्स ड्रामा पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस साल अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया जाएगा। यह मूवी लाला अमरनाथ की जिंदगी पर आधारित होगी, जो 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की कहानी है। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

End of Feed