72nd National Film Awards: 'भक्षक' के लिए 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड' जीत गदगद हुए संजय मिश्रा, यूं जाहिर की खुशी

72nd National Film Awards: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय मिश्रा को '72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिसे लेकर एक्टर ने खुशी जाहिर की है।

72nd National Film Awards: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय मिश्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। संजय मिश्रा ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म चाहे कॉमेडी से भरपूर हो या फिर थ्रिलर से भरी, संजय मिश्रा ने अपने आपको हर मूवी और किरदार में बखूबी ढाला है। वहीं फिल्म 'भक्षक' में उनके किरदार के लिए अब संजय मिश्रा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उन्हें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' के खिताब से नवाजा जाएगा। ऐसे में संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) की खुशी सातवें आसमान पर है। उन्होंने रेड कार्पेट पर इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत-बहुत आभारी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 72nd National Film Awards: राष्ट्रपति Droupadi Murmu के हाथों सम्मानित होंगे Mammootty, Kartik Aaryan, Yami Gautam

72nd National Film Awards: संजय मिश्रा ने जाहिर की खुशी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) ने 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' समारोह में रेड कार्पेट पर अपनी खुशी बयां की। उन्होंने फैंस और परिवार का शुक्रिया करते हुए कहा, "जय भारत! हम एक असाधारण जगह पर खड़े हैं। यहां सरदार पटेल का विशाल स्टेच्यू है और ये एक कलाकार के लिए बहुत अहम पुरस्कार भी है। बहुत ही खूबसूरत चीजें हो रही हैं और इससे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं अपने सभी फैंस और परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।" संजय मिश्रा से आगे सवाल किया गया कि करियर में इतनी ऊंचाइयों को छूने के बाद भी उनके अंदर इतनी सादगी कैसे है। इसपर संजय मिश्रा ने कहा, "मैं दुनिया को भांपता हूं, मैं उन्हें समझने की कोशिश करता हूं। इसी चीज ने मुझे जमीन से जोड़ा हुआ है। मैं एक साधारण इंसान हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की हॉरर फिल्म को मिला टाइटल, 'Suryasparsh' होगा नाम

    End of Feed