71st National Film Awards 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर्स को विज्ञान भवन में सम्मानित कर रही हैं। एक के बाद एक विजेताओं को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान को सम्मानित किया है। इस दौरान की तस्वीर सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट पर वायरल पर हो रही है। इस फोटो को देखकर किंग खान के फैंस का दिन बन गया है।
Pic Credit- DD News Youtube
शाहरुख खान और विक्रांत मैसी हुए सम्मानित
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें सम्मानित किया। शाहरुख ने यह अवॉर्ड विक्रांत मैसी के साथ शेयर किया है। बता दें कि विक्रांत तो 12 वीं फेल के लिए ये पुरस्कार मिला है। ये शाहरुख खान का पहला राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार है। शाहरुख खान के फैंस इस बात से गदगद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग किंग खान को बधाइयां दे रहे हैं। शाहरुख खान और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फोटोज इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
Pic Credit- DD News Youtube
रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को आशिमा चिब्बर की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में शानदार एक्टिंग करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। यह फिल्म सागरिका चक्रवर्ती और अनुरूप भट्टाचार्य की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिनके बच्चों को 2011 में नॉर्वे की अथॉरिटीज ने उनसे छीन लिया था। जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। शाहरुख खान के साथ भी रानी ने काफी काम किया है।
Pic Credit- DD News Youtube
