71st National Awards 2025 Updates: शाहरुख खान-रानी मुखर्जी ने की शिरकत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया विजेताओं को पुरस्कार

71st National Awards 2025 Updates: आज यानी 23 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा सभी विजेताओं को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। 71वें नेशनल अवॉर्ड्स की शुरुआत आज शाम 4 बजे से शुरू हो चुकी है। इस दौरान शाहरुख खान से लेकर रानी मुखर्जी सहित बड़े-बड़े सेलेब्स इवेंट में शामिल होकर शोभा बढ़ाई है।

71st National Awards 2025 Updates: भारतीय सिनेमा कई बड़े-बड़े सेलेब्स को आज यानी 23 सितंबर के दिन 71वें नेशनल अवॉर्ड्स (71st National Awards) में सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट का आयोजन आज शाम 4 बजे से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शुरू हो गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2023 में रिलीज होने वाली बेस्ट फिल्मों को सम्मानित कर रही हैं। साल 2025 में 1 अगस्त के दिन विनर्स की लिस्ट की घोषणा कर दी गई थी। विनर्स के नाम उस दौरान खूब चर्चा में रहे थे। 71वें नेशनल अवॉर्ड से जुड़े सभी अपडेट्स की जानकारी हम आपको देते रहेंगे।

71st National Awards 2025 Updates

Image Source: You Tube/ DD News

71वें नेशनल अवॉर्ड्स (71st National Awards) के समारोह के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), रानी मुखर्जी और विक्रांत मेस्सी सहित सभी विजेताओं ने शिरकत की। शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'जवान' के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता जबकि अनोखी कॉमेडी फिल्म 'कटहल- ए जैकफ्रूट मिस्ट्री' (Kathal: A Jackfruit Mystery) को बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब मिला।

End of Feed