70th Hyundai Filmfare Awards 2025: शाहरुख खान ने 'आई नी' पर लगाए ठुमके, काजोल संग रीक्रिएट किया राज-सिमरन मुमेंट

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 Shah Rukh Khan Dance Moments: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में शाहरुख खान ने अपनी होस्टिंग से चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन होस्टिंग के अलावा शाहरुख खान ने अपने डांस मूव से भी स्टेज पर धमाल मचा कर रख दिया। उनकी डांस परफॉर्मेंस ने लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 Shah Rukh Khan Dance Moments: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर की रात गुजरात के अहमदाबाद के EKA Arena में हुआ। फिल्मफेयर 2025 में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शाम में चार चांद लगाने की कोशिश की, जिसमें अनन्या पांडे से लेकर आलिया भट्ट और कार्तिक आर्यन तक शामिल हैं। 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 को शाहरुख खान ने होस्ट किया था और अपने अंदाज से शाम की रौनक बढ़ाने का काम किया। लेकिन होस्टिंग के साथ-साथ शाहरुख खान ने अपने डांस का जलवा भी दिखाया। (Shah Rukh Khan) ने राजकुमार राव के साथ 'आई नी' गाने पर जमकर ठुमके लगाए। इसके साथ ही किंग खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ अपना आईकॉनिक राज-सिमरन मुमेंट भी री-क्रिएट किया।

End of Feed