Aamir Khan Regrets not Spending Time With Kids: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) बीते काफी समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुई हैं। आखिरी बार एक्टर को साल 2022में करीना कपूर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी और मूवी में आमिर का परफॉर्मेंस को भी फैंस ने पसंद नहीं किया था। एक्टर हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर काफी तेज तर्रार रहे हैं। उन्हें अक्सर निडर होकर अपनी बातें कहता देखा जाता है।
Aamir Khan Regrets this in his life
यह भी पढ़ें- अहान शेट्टी को ब्रेकअप के कुछ ही महीनों में आई अक्ल, अन्ना की होने वाली बहू तानिया श्रॉफ संग पहुंचे डिनर डेट पर
फिर चाहे अपनी खुद की परफॉर्मेंस के बुरा बताना हो या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करना, आमिर को उनकी ईमानदारी के लिए काफी सराहना मिलती है। अब हम अक्सर आमिर को अब हम फैमिली के साथ समय बिताते और बच्चों के साथ जिंदगी इंजॉय करते देखते हैं। पर एक्टर हमेशा से ऐसे नहीं थे। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह जिंदगी में सिर्फ इसी चीज का पछतावा करते हैं।
आमिर खान को है इस बात का पछतावा
एक्टर आमिर खान ने रिया चक्रवर्ती के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मेरा फोकस हमेशा से ही अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीतना था, मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि मेरे बच्चों की जिंदगी में क्या चल रहा है। मुझे अपनी टीम और डायरेक्टर्स के बारे में सब पता होता था, लेकिन बच्चों को लेकर में कुछ नहीं जानता था।' आमिर ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्मों को छोड़ने का फैसला कर लिया था। पर उनके बच्चों ने उन्हें ऐसा करने से रोका और बोला कि यह काफी बड़ी गलती होगी।
