बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म को जहां एक तरफ दर्शकों ने पसंद किया तो दूसरी तरफ जमकर आलोचना भी हुई। इस फिल्म को आलोचकों ने स्त्री विरोधी बताया था। अब इस फिल्म पर फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है। फरहान से पूछा गया कि उन्हें ये फिल्म कैसी लगी।
निर्देशक ने कहा, मुझे एनिमल में रणबीर कपूर का काम बहुत ही अच्छा लगा और उसका बैकग्राउंड साउड भी शानदार था। लेकिन मुझे लगा कि उस फिल्म के कैरेक्टर में ही कोई दिक्कत है। उनसे पूछा गया कि क्या आप इस फिल्म को प्रोड्यूस करते? निर्माता ने कहा कि नहीं मैं इस फिल्म को प्रोड्यूस नहीं करता क्योंकि मैं इस फिल्म की विचार धारा को नहीं मानता हूं।
एनिमल पर फरहान ने दिया रिएक्शन
फरहान ने आगे कहा, इस फिल्म ने मुझ पर कोई खास प्रभाव नहीं डाला। मैं ये फिल्म किसी को देखने के लिए नहीं कहूंगा। फिल्म मेकर ने संदीप रेड्डी वांगा की डेडिकेशन की तारीफ की। वो जानते थे कि फिल्म को लेकर सवाल उठाया जाएगा। निर्माता ने कहा कि ये सब ऑडियंस पर निर्भर करता है कि वो क्या देखना चाहते हैं। मैं कोई नहीं होता हूं कि ये बता सकूं। फरहान से पहले एक्टर राजकुमार राव ने एनिमल पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा था कि उन्हें फिल्म अच्छी लगी। लेकिन कुछ सीन्स मुझे पसंद नहीं आए। राजकुमार ने रणबीर के काम को काफी तारीफ की थी। एक्टर ने उन्हें शानदार कहा था।
