बॉलीवुड

मीरा राजपूत ने शेयर की बेटी मीशा के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें, साथ में नजर नहीं आए Shahid Kapoor

शाहिद और मीरा की बेटी मीशा 8 साल की हो गई है। मीशा के जन्मदिन पर मीरा ने सरप्राइज पार्टी रखी थी। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में मीरा अपने देवर ईशान खट्टर और बाकी परिवार के साथ नजर आ रही हैं।

Image

Misha with Mira Rajput (credit Pic: Instagram)

Shahid Kapoor Wife Mira Shared Daughter Birthday Inside Pic: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा ने 26 अगस्त को अपना 8वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीशा के बर्थडे पार्टी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में मीरा अपने देवर ईशान खट्टर के साथ जमकर पोज दे रही है। पार्टी की थीम Bling है। फोटो में मीरा अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ नजर आ रही हैं। मीरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मीरा ने देवर के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है चाची 420। इसके अलावा भी मीरा ने कई तस्वीरें शेयर की है। मीरा ने बेटी की बर्थडे पार्टी में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है। हालांकि इन तस्वीरों में मीशा नजर नहीं आई। मीरा के साथ शाहिद भी नहीं दिखाई दिए।

मीशा ने बेटी के लिए रखी खास

इससे पहले मीरा ने बेटी को खास अंदाज में विश किया था। मीरा ने मिशा को डैडी लिटिल गर्ल कहते हुए कई अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में मीशा फील्ड में चलते हुए नजर आई। दूसरी फोटो में भी मीशा अपनी मां के साथ नजर आई। मीशा और मीरा की फोटो को लोगों ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर फैंस ने मीशा को मां मीरा को कॉर्बन कॉपी बताया है। फैंस मीशा का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान रह गए। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत भले ही इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शाहिद के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म देवा की शूटिंग में बिजी है। ये फिल्म अगले साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article