बॉलीवुड

अहान शेट्टी को ब्रेकअप के कुछ ही महीनों में आई अक्ल, अन्ना की होने वाली बहू तानिया श्रॉफ संग पहुंचे डिनर डेट पर

Ahan Shetty on Dinner date with Tania Shroff: बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के साहबजादे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) बीती रात अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के संग डिनर डेट पर स्पॉट हुए। कुछ समय पहले अहान-तानिया के बीच में ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं, जिन पर इस वीडियो के बाद लगाम लग गई है।

Image

Ahaan Tania

Ahan Shetty on Dinner date with Tania Shroff: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्शन स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) बीती रात अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के संग डिनर डेट पर नजर आए। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ लम्बे समय के बाद एक साथ डिनर करने के लिए पहुंचे थे, जब मीडिया ने इन दोनों को कैमरे में कैद कर लिया। अहान-तानिया ब्लैक रंग के कपड़ों में कैजुअल डिनर डेट के लिए बाहर निकले थे। अहान अपनी पर्सनल लाइफ मीडिया से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन कभी-कभी वो इस काम में नाकामयाब हो जाते हैं। आप अहान-तानिया का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं:

कुछ समय पहले अहान शेट्टी-तानिया श्रॉफ में हो गया था ब्रेकअप

अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद है लेकिन कुछ महीनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने अलग होने का फैसला लिया है। अहान और तानिया के बीच में ब्रेकअप किन कारणों के चलते हुआ, ये नहीं बताया गया लेकिन इस खबर ने सुनील शेट्टी के फैंस का दिल तोड़ दिया। सुनील शेट्टी ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाई और अब तक उनके लिए लॉयल हैं। फैंस को उम्मीद थी कि अहान भी तानिया के साथ 7 फेरे लेंगे और जिंदगीभर साथ रहे हैं लेकिन ब्रेकअप ने उनके फैंस के बीच उदासी बिखेर दी।

अहान शेट्टी-तानिया श्रॉफ के लेटेस्ट वीडियो से छायी फैंस के बीच खुशी

अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ का लेटेस्ट वीडियो जब से इंटरनेट पर वायरल हुआ है तब से लोग काफी खुश हैं। फैंस का कहना है कि अहान-तानिया ने पैचअप करके जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला किया है। फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि अहान-तानिया को छोटी-छोटी बातों पर ब्रेकअप नहीं करना चाहिए और इस रिश्ते को मजबूत करने के बारे में सोचना चाहिए। वैसे आपको अहान-तानिया की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article