Daayra: फिल्ममेकर मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। इस मूवी का ट्रेलर कल रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। दायरा का ट्रेलर अबतक यूट्यूब की दुनिया में छाया हुआ है। वहीं इंस्टाग्राम और एक्स पर भी लोग इस ट्रेलर को तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। फिल्म को लेकर उत्साह के बीच हम 'दायरा' की उन पांच बातों को आपसे साझा करेंगे, जिनसे ये हर किसी के बीच चर्चा में बनी हुई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra Trailer Fan Review: Prithviraj Sukumaran-Kareena Kapoor Khan की भिड़ंत देखने के लिए एक्साइटेड हुए फैंस)
इन 5 कारणों से छाया करीना-पृथ्वीराज की फिल्म का ट्रेलर (pic credit- daayra movie/chatgpt)
1. क्राइम की दुनिया में लौटीं मेघना गुलजार
मेघना गुलजार फिल्म दायरा से पहले ‘तलवार’ जैसी फिल्म में अपराध और जांच की जटिल दुनिया दिखा चुकी हैं। अब ‘दायरा’ के जरिए वह एक बार फिर इसी तरह की कहानी लेकर आई हैं। हालांकि, फिल्म सिर्फ यह पता लगाने की कोशिश नहीं करती कि अपराध किसने किया, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि मुश्किल हालात में असली न्याय क्या है और उसे तय करने का अधिकार किसके पास है।
2. पहली बार पुलिस अफसर के किरदार में करीना कपूर खान
करीना कपूर खान फिल्म में DCP अजूनी कोहली का किरदार निभा रही हैं। वह कानून और नियमों में विश्वास रखने वाली पुलिस ऑफिसर हैं। ट्रेलर में उन्हें एक ऐसे एनकाउंटर की जांच करते हुए दिखाया गया है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन का किरदार भी शामिल है। यह करीना के अब तक के किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है।
3. ट्रेलर के डायलॉग्स ने खड़ा किया बड़ा सवाल
पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म दायरा में DCP रमन कुमार की भूमिका में हैं। उनका किरदार न्याय को लेकर काफी सख्त नजर आता है। ट्रेलर देखने के बाद सवाल उठता है कि क्या रमन ने उस समय न्याय किया जब सिस्टम ऐसा करने में नाकाम रहा या फिर उन्होंने कानून की सीमा पार कर दी? एक सीन में रमन कहते हैं, “एक आरोपी तो पतली गली से निकल गया।” इस पर अजूनी जवाब देती हैं, “वो पतली गली नहीं, जुवेनाइल प्रोटेक्शन लॉ है।” इसके बाद रमन सवाल करते हैं कि जो नाबालिग रेप और मर्डर कर सकता है, उसे कानून की सुरक्षा क्यों मिले? यही बातचीत फिल्म के सबसे बड़े सवाल को सामने रखती है किसी गंभीर अपराध के मामले में कानून की सीमा कहां तक होनी चाहिए? (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-उनकी कॉमिक टाइमिंग का...' Daayra के ट्रेलर लॉन्च पर करीना कपूर ने कुणाल खेमू को लेकर कह दी बड़ी बात)
4. न्याय को लेकर दो अलग सोच
‘दायरा’ में करीना और पृथ्वीराज के किरदारों के बीच सबसे दिलचस्प टकराव देखने को मिल रहा है। अजूनी कानून और सही प्रक्रिया में विश्वास करती हैं, जबकि रमन अपराध के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के पक्ष में नजर आते हैं। दोनों की अलग सोच सिर्फ एक जांच को नहीं, बल्कि कानून, नैतिकता और न्याय के बीच एक बड़ी बहस को जन्म देती है।
5. ट्रेलर जवाब नहीं देता, बल्कि कई सवाल छोड़ जाता है
‘दायरा’ का ट्रेलर किसी सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है। फिल्म का सबसे बड़ा सवाल यही लगता है कि न्याय का मतलब कानून का पालन करना है या किसी भी कीमत पर न्याय दिलाना? जब सिस्टम में न्याय मिलने में समय लगता है, तब क्या किसी व्यक्ति को खुद फैसला लेने का अधिकार है? ‘दायरा’ इसी सवाल के आसपास घूमती नजर आती है और यही इसकी कहानी को दिलचस्प बनाता है।
कब रिलीज होगी दायरा
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म दायरा की कहानी मेघना गुलजार, सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने मिलकर लिखी है। सौरभ गोस्वामी ने सिनेमैटोग्राफी की है, जबकि एडिटिंग का काम चारु श्री रॉय ने किया है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म दायरा 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
