Rajkumar Hirani की फिल्म में होंगे 4 इडियट्स? कहा- 'मुझे भी पता लगा है...'

3 Idiots sequel Update: 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। फिल्म का नाम '4 इडियट्स' होने और नए किरदार की एंट्री की अफवाहों पर अब निर्देशक राजकुमार हिरानी ने चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बता दी है।

Rajkumar Hirani on 3 Idiots sequel: आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स' (3 idiots) के सीक्वल का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। फिलहाल मेकर्स फिल्म की कहानी पर काम कर रहे है। राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने '3 इडियट्स 2' की कहानी के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस समय स्क्रिप्ट पर काम जारी है। राजकुमार हिरानी ने यह भी कहा कि सीक्वल में रैंचो-फरहान और राजू को 'मिड-लाइफ क्राइसिस' का सामना करते हुए देखा जाएगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस बार फिल्म का नाम '4 इडियट्स' होगा। इस विषय पर अब राजकुमार हिरानी ने बड़ा बयान दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-राजकुमार हिरानी ने कहानी का किया खुलासा, 'मिड-लाइफ क्राइसिस' झेलेंगे रैंचो-फरहान और राजू)

rajkumar hirani 3 idiots update

राजकुमार हिरानी की फिल्म में होंगे 4 इडियट्स? (pic credit-chatgpt/3 idiots poster)

'3 इडियट्स' को लेकर बोले राजकुमार हिरानी

फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने पहली बार इस फिल्म को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने पुष्टि की है कि '3 इडियट्स 2' पर काम चल रहा है, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है और फिल्म अभी शुरुआती दौर में है। हाल ही में आमिर खान ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि '3 इडियट्स' के सीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस बार फिल्म का नाम '4 इडियट्स' होगा और विक्की कौशल चौथे सदस्य के रूप में टीम में शामिल होंगे।

End of Feed