3 Idiots Fame Achyut Potdar Dies: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अच्युत पोद्दार का निधन हो गया है। अच्युत पोद्दार ने 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अच्युत पोद्दार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 18 अगस्त को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। अच्युत पोद्दार के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। यूं तो अच्युत पोद्दार (Achyut Potdar) ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'परिणीता' से लेकर 'भूतनाथ' तक शामिल है। लेकिन आमिर खान स्टारर '3 इडियट्स' में उनका छोटा सा रोल दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गया था।
फोटो क्रेडिट- स्टार प्रवाह इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: Coolie Box Office Collection: 200 करोड़ी होने से एक कदम दूर है 'कुली', चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अच्युत पोद्दार (Achyut Potdar) स्वास्थ्य कारणों से लंबे वक्त से ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाने में ही होगा। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ अच्युत पोद्दार ने टीवी शोज और मराठी सीरियल्स में भी काम किया है। बता दें कि एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले अच्युत पोद्दार इंडियन ऑयल कंपनी और भारतीय सेना बल में भी काम कर चुके हैं। वहीं 80 के दशक में अच्युत पोद्दार ने फिल्मों और टीवी शोज के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
इन फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं अच्युत पोद्दार
बॉलीवुड और टीवी एक्टर अच्युत पोद्दार (Achyut Potdar) कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। इस लिस्ट में 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'दबंग 2', 'हम साथ साथ हैं', 'आ अब लौट चलें', 'रंगीला', 'दिलवाले', 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'तेजाब' और 'अर्द्ध सत्य' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं उनके टीवी शोज की बात करें तो वह 'वागले की दुनिया' और 'भारत की खोज' जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
