बॉलीवुड

'राम से ज्यादा रावण दिखेगा तो...'- मुकेश खन्ना ने Ramayana के ट्रेलर पर उठाए सवाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 4, 2026, 03:47 PM IST

Mukesh Khanna on Ramayana Trailer: रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही चर्चा में है। अब मुकेश खन्ना ने फिल्म को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

Image

मुकेश खन्ना ने कही ये बात (Image Source: IMDb/ Pinterest)

Mukesh Khanna on Ramayana Trailer: बॉलीवुड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कोई इसके विजुअल्स की तारीफ कर रहा है तो कोई कलाकारों के लुक्स पर अपनी राय दे रहा है। इसी बीच फेमस एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है। तो चलिए जानते हैं कि मुकेश खन्ना ने क्या कहा है।

मुकेश खन्ना ने दिया ये रिएक्शन

फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह मुकेश खन्ना का एक इंटरव्यू है, जिसमें वो फिल्म रामायण के ट्रेलर पर रिएक्शन देते नजर आए। The Free Press Journal से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, 'मैं ट्रेलर देखना चाहता था, लेकिन उसमें इतने स्पेशल इफेक्ट्स हैं कि मैंने नहीं देखा।” लेकिन इससे उन्हें फिल्म पर अपनी राय रखने से नहीं रोका। एक्टर ने कहा कि 'रामायण में राम से ज्यादा रावण दिखेगा तो आस्था को चोट पहुंचेगी।' एक्टर ने आगे कहा कि 'यश रावण के रोल में अच्छा लगा होगा क्योंकि उसको रावण का रोल दिया होगा, बढ़ाया होगा।'

फिल्म की कास्टिंग पर कही ये बात

इसी इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने एनिमल के बाद रणबीर की छवि पर भी बात की। मुकेश खन्ना ने कहा, 'रणबीर कपूर की इमेज बन गई थी एनिमल के बाद। मुझे उम्मीद है रणबीर वो इमेज लेकर न आएं, वो बच्चों के लिए गलत इमेज थी। मैं उस पर भी भड़क गया था।' मुकेश खन्ना के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article