Dhurandhar meets Bahadur: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस मूवी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज ये खबर आई कि फिल्म 120 बहादुर को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दी है। कुछ देर पहले ही मुंबई में फिल्म 120 बहादुर की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें तमाम सितारे पहुंचे। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं।
pic credit- zoom tv
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर को साथ देख गदगद हुए लोग
जूम टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। इस क्लिप में रणवीर सिंह, फरहान अख्तर से गले लगते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह ब्लैक कुर्ता पजामा में बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। वहीं फरहान अख्तर का लुक भी देखने लायक है। दोनों का भाईचारा देखकर फैंस मस्त हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आज रात अच्छी नींद आएगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'धुरंधर और बहादुर की मस्त जोड़ी।' बता दें कि 120 बहादुर की स्क्रीनिंग पर टाइगर श्रॉफ, काजोल, रेखा समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे हैं।
120 बहादुर को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने हरी झंडी दे दी है। खास बात तो ये है कि बिना किसी कट के मूवी को पास कर दिया गया है। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, 120 बहादुर की लंबाई 137 मिनट है, यानी फिल्म 2 घंटे 17 मिनट की है। बात करें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की तो इस मूवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। ये फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मूवी को देखने के लिए सभी लोग बेताब हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन नजर आने वाले हैं। लोगों का ये मानना है कि फिल्म धुरंधर मोटी कमाई करने वाली है
