The 50: मोनालिसा और विक्रांत सिंह ले रहे हैं तलाक, 18 साल बाद लिया अलग होने का फैसला? जानिए सच

Monalisa on divorce rumors with Vikrant Singh: 'द 50' रिएलिटी शो में मोनालिसा और विक्रांत सिंह के बीच कई बाहर मतभेद होते हुए देखे गए, जिसके बाद यह कयास लगाए कि इस कपल का जल्द तलाक हो सकता है। अब इन तलाक की खबरों पर मोनालिसा ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Monalisa on divorce rumors with Vikrant Singh: भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रिएलिटी शो 'द 50' में भाग लिया। इस घर में सभी सेलेब्स अपनी पर्सनालिटी को उजागर कर रहे हैं। इस शो के दौरान मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत के बीच झगड़े और मतभेद देखे, तो कईयों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि इस कपल का आने वाले समय तलाक होने वाला है। 'द 50' से बाहर आने के बाद अब मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत संग तलाक लेने की अफवाहों के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि मतभेद होने का यह मतलब नहीं होता है कि तलाक होगा।

Monalisa on divorce rumors with Vikrant Singh

Pic Credit: IMDb

विक्रांत सिंह तलाक की अफवाहों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी

'द 50' में हिस्सा लेने के बाद मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत के बीच कई बार मतभेद होते हुए देखे गए। कई लोगों ने इस जोड़े के बारे में नकारात्मक राय बनाई। कईयों ने यहां तक कह दिया था कि इनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। शो से बाहर होने के बाद मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत संग तलाक की अफवाहों को खारिज करते हुए पिंकविला से कहा, 'हमे पता था, हमारे बीच कांफ्लिक्ट्स होंगे क्योंकि वो नेचुरल है लेकिन इसका मलतब यह नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक है।' (इसे भी पढ़ें: Spirit: प्रभास स्टारर से बाहर होने की अफवाहों के बीच फिल्म की कास्टिंग लिस्ट में नहीं है Prakash Raj का नाम, जानिए पूरा मामला)

End of Feed