भोजपुरी

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह-खेसारी लाल को दिखाया आईना, बोलीं "करियर खत्म हो..."

Akshara targets Pawan and Khesari: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का करियर अब खत्म हो चुका है। अक्षरा ने बताया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अब हीरोइन्स का वर्चस्व है और लोग भी उन्हें ही देखना पसंद करते हैं।

Image

Akshara Pawan Singh

Akshara targets Pawan and Khesari: भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में ये बात हमेशा से बोली जाती रही है कि यहां मेल एक्टर्स का दबदबा है। मेल एक्टर्स अगर चाहें तो किसी का करियर बना सकते हैं और किसी को भी बर्बाद कर सकते हैं। हालांकि अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री भी समय के साथ बदल चुकी है और कभी जो मेल एक्टर्स गुंडागर्दी करते थे उनका वक्त खत्म हो चुका है। अब हीरोइन्स बिना डरे अपने फैसले ले सकती हैं और उन्हें मेल एक्टर्स का डर नहीं सता रहा है।

कभी हीरो के करीब होने से मिलता था हीरोइन्स को काम

अदाकारा अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में एक वक्त ऐसा था जब हीरोइन्स को काम पाने के लिए हीरो के करीब होना पड़ता था। अगर हीरो के साथ उनकी अच्छी दोस्ती नहीं होती थी तो उन्हें काम नहीं मिलता था लेकिन अब समय बदल चुका है। अक्षरा सिंह ने बताया है कि अब भोजपुरी स्टार्स का करियर ही खत्म हो चुका है, ऐसे में हीरोइन्स को उनके दोस्ती रखने की जरूरत नहीं है।

अक्षरा सिंह के अनुसार, "अब तो हीरो जीरो हो चुके हैं तो वो किसी हीरोइन का करियर क्या तय करेंगे? किसी के पास अब कोई काम नहीं है। अब भोजुपुरी इंडस्ट्री पर महिलाएं राज कर रही हैं। हीरोइन्स की बैक टू बैक मूवीज आ रही हैं। मैं इन हीरोइन्स की खुशी महसूस करती हूं क्योंकि मैं वो समय भी देखा है जब मेल सुपरस्टार्स अपने मुताबिक हीरोइन की कास्टिंग करते थे। वो दौर अब खत्म हो चुका है और महिलाएं अपने फैसले ले सकती हैं।"

अक्षरा सिंह के इस बयान ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री पर जो आरोप लगते रहे हैं वो सही हैं? भोजपरी सिनेमा के हीरो सिर्फ उन हीरोइन्स का करियर बनाते हैं, जो उनके साथ दोस्ती रखती हैं? भोजपुरी इंडस्ट्री में टैलेंट की कोई कीमत नहीं है? आने वाले वक्त में मेल स्टार्स को इस सवाल का जवाब देना पड़ेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article