भोजपुरी

पवन सिंह पर पत्नी ज्योति सिंह ने बोला हमला, इंटरनेट पर मचा बवाल

Jyoti Singh Cryptic Post for Pawan Singh: पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर तंज कसते बताया कि वो अपना यूट्यूब चैनल खोल रही हैं। इस चैनल से वो फैन्स के बीच लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहेंगी।

Image

Pic Credit: Instagram

Jyoti Singh Cryptic Post for Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसकी वजह से पवन सिंह फिर स्रुखियों में आ रहे हैं। दरअसल पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अभिनेता पर ताना मारते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में ज्योति सिंह कहती नजर आ रही हैं कि मैंने अपने दिल को बाजार नहीं बनाया है। इतना ही ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वो अपना यूट्यूब चैनल खोल रही हैं। इस चैनल के माध्यम से फैन्स को अब ज्योति सिंह की लाइफ से जुड़े अपडेट्स मिलते रहेंगे।

ज्योति ने खोला अपना यूट्यूब चैनल

ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बहन जूही के साथ चाय बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने एक पोस्ट भी डाला और कहा, 'आप हमारे चैनल ज्योति सिस्टर व्लोग के साथ जुड़िए और चैनल को सब्सक्राइब करिए।' इसके साथ ज्योति सिंह ने बताया कि अपडेट चीजें आपको मिलती रहेंगी। ज्योति सिंह के इस वीडियो को फैन्स की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है। (इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' देखकर गदगद हुए महेश बाबू, बताया कैसी है फिल्म)

Jyoti Singh's Post

Jyoti Singh's Post

बताते चलें पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी में दरार आई हुई है। दोनों एक-दूसरे से तलाक ले रहे हैं और यह मामला कोर्ट में है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह कोर्ट में ज्योति सिंह से तलाक की डिमांड कर चुके हैं लेकिन उनकी पत्नी साथ रहना चाहती है। ज्योति सिंह का कहना है कि अगर तलाक होता है तो उन्हें भी एलिमनी दी जाए। अपने यूट्यूब चैनल के साथ अब ज्योति सिंह मूव-ऑन कर रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article