Shilpi Raj Bhojpuri Song: फेस्टिव सीजन में धमाल मचा रहा है शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘ये गोटेदार लहंगा’

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:53 PM IST

Shilpi Raj Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना गोटेदार लहंगा रिलीज हो गया है। रिलीज होने के दो दिन में गाने को दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में शिल्पी राघवानी नजर आ रही हैं। यहां पर देखें शिल्पी राज का ये नया गाना।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना रिलीज
  • दो दिन में गाने को मिले दो मिलियन व्यूज
  • शिल्पी राज ने नीलकमल के साथ मिलकर गाया गाना।

Shilpi Raj Bhojpuri Song Ye Gontedaar Lehenga: बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में फेस्टिव सीजन की धूम है। नवरात्रि, दशहरा से लेकर अभी तक एक के बाद एक कई धमाकेदार गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में शिल्पी राज का नया गाना ‘ये गोटेदार लहंगा’ रिलीज हुआ है। गाने को एक ही दिन में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को सिंगर शिल्पी राज ने ये गाना लोकगायक नीलकमल के साथ मिलकर गाया है।

Shilpi-Raj-Bhojpuri-Song

Shilpi Raj Song

शिल्पी राज (Shilpi Raj) का भोजपुरी गाना ‘ये गोटेदार लहंगा’ (Ye Gotedaar Lehenga) प्रसिद्ध म्यूजिक चैनल सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने को दो दिन में ही दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में शिल्पी राघवानी ने खूब धमाल मचाया है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी का है। गाने को बिभानशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। कोरियोग्राफी विक्रम राजपूत और डीओपी महेश वेंकट हैं।

End of Feed