राजनीति में कदम रखेंगे Pawan Singh !! आरा से लड़ सकते हैं चुनाव

Pawan Singh Will became Politician: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) खूब चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब पवन सिंह ने भी राजनीति की ओर बढ़ाने का फैसला कर लिया है।

Pawan Singh Will became Politician: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर अपने म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों को लेकर लोगों के बीच छाए रहते हैं। पवन सिंह को लेकर इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब पवन सिंह ने राजनीति में उतरने मन बना लिया है। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह आने वाले दिनों में चुनाव लद सकते हैं। साल 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

Pawan Singh

मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा कि मुझे लोगों ने गायक से नायक बनाया है। यह मेरे हाथ में नहीं है कि लोगों मुझे अब आगे क्या बनाना चाहते हैं। पवन सिंह ने आगे बताया कि लोग उन्हें भी मनोज तिवारी, निरहुआ और रवि किशन जैसे भोजपुरी स्टार्स की तरह लोकसभा में देख पाएंगे। पवन सिंह ने अभी तक यह क्लियर नहीं किया है कि वो कहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि पवन आरा से चुनाव लड़ सकते हैं।

End of Feed