"थूककर चाटने वाला पति...", Pawan Singh ने Akshara Singh को कहा "बाबू-बच्चा" तो पत्नी ज्योति ने दिखाया आईना

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बीते दिनों एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बाबू-बच्चा कहकर पुकारा था। अब उनकी पत्नी ज्योति ने उन्हें निशाना बनाते हुए गुस्सा जाहिर किया है।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से चर्चाओं में छा गए हैं। पवन सिंह ने कुछ दिनों पहले एक इवेंट के दौरान अक्षरा सिंह को बाबू-बच्चा कहकर माफी मांगी थी, जो वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि क्या वो वापस अक्षरा के पास जाने की सोच रहे हैं? इस बात का जवाब उन्हें मिलता उससे पहले पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बयान जारी करते हुए पवन सिंह पर हमला बोल दिया है और कहा है कि वो ऐसे इंसान को अपनी जिंदगी में नहीं चाहती हैं, जो थूककर चाटने का शौक रखता हो। ज्योति सिंह ने ये बयान पवन सिंह-अक्षरा सिंह की लड़ाई और फिर माफी के संदर्भ में दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "Sushant Singh Rajput ड्रग्स के प्रभाव में नहीं...", स्मिता जयकर ने एक्टर की आत्महत्या पर किया बड़ा खुलासा

"थूककर चाटने वाला पति...", Pawan Singh ने Akshara Singh को कहा "बाबू-बच्चा" तो पत्नी ज्योति ने दिखाया आईना

"थूककर चाटने वाला पति...", Pawan Singh ने Akshara Singh को कहा "बाबू-बच्चा" तो पत्नी ज्योति ने दिखाया आईना

इस वक्त ज्योति सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें वो अपनी सहेलियों और बहन के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में ज्योति सिंह ने जो बात बोली है, हर किसी का ध्यान उस पर है। ज्योति वीडियो में कह रही हैं, "नहीं माता... मिले तो अच्छा पति मिले वरना ऐसे भी ठीक हैं। पैसे वाला हो या ना हो स्वभाव का अच्छा हो और लॉयल हो। चार जगह मुंह मारने वाला ना हो और थूककर चाटने वाला ना हो।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: King: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone 26 अक्टूबर को शूट करेंगे गाना

End of Feed