Dacoit Ek Prem Katha में हुई पवन सिंह की एंट्री, बॉलीवुड के बाद हिलाएंगे साउथ

Pawan Singh in Dacoit Ek Prem Katha: अदिवि शेष इन दिनों अपनी नई फिल्म डकैत एक प्रेम कथा को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने डकैत में एंट्री मार ली है। पवन सिंह की एंट्री का ऐलान खुद मेकर्स ने आधिकारिक पोस्टर के साथ किया है।

Pawan Singh in Dacoit Ek Prem Katha: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का स्टारडम ही है कि बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक सभी जगह उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। कुछ वक्त पहले पवन सिंह ने स्त्री फिल्म में सुपरहिट गाना दिया था, जिसके बाद हर किसी की जुबान पर उन्हीं का गाना था और अब साउथ के निर्माता भी उनके चक्कर काटने लगे हैं। ताजा खबर के अनुसार, अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग मूवी डकैत एक प्रेम कथा में पवन सिंह की एंट्री हो गई है। मेकर्स ने आधिकारिक पोस्टर के जरिए फैंस को बताया है कि पवन सिंह बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री को भी हिलाएंगे। (इसे भी पढ़ें: Hera Pheri 3 Controversy: फिर रुकी अक्षय कुमार-परेश रावल-सुनील शेट्टी की कॉमेडी मूवी? मेकर्स पहुंचे कोर्ट)

Decoit Ek Prem Katha

Image Source: Social Media

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी पैर जमाएंगे पवन सिंह

फिल्म डकैत एक प्रेम कथा के मेकर्स ने कुछ घंटों पहले ये जानकारी दी है कि उनकी अपकमिंग फिल्म के साथ पवन सिंह जुड़ चुके हैं। पवन सिंह फिल्म के हिन्दी वर्जन में एक धमाकेदार डांस नम्बर गाएंगे, जिसको 28 मार्च के दिन रिलीज किया जाएगा। आधिकारिक पोस्टर के साथ फिल्म डकैत के मेकर्स ने लिखा है, "इस गर्मी में एक धमाकेदार गाने के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म डकैत का नया गाना टच बेबी इस 28 मार्च के दिन रिलीज होगा।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2: रजनीकांत से तारीफ सुन गदगद हुए आदित्य धर, इमोशनल हो लिख डाली दिल की बात)

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सालों से वो भोजपुरी इंडस्ट्री में धाक जमाए बैठे हैं। कुछ वक्त पहले उन्हें स्त्री फिल्म में गाने का ऑफर आया था, जिसके बाद हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में भी उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी वो काफी सक्रिय हैं और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। अब उनके स्टारडम की जरूरत साउथ फिल्म निर्माताओं को भी महसूस होने लगी है। यही कारण है कि फिल्म डकैत एक प्रेम कथा के मेकर्स ने उन्हें एक गाने का ऑफर दिया है। देखना होगा कि भोजपुरी और हिन्दी इंडस्ट्री के बाद क्या पवन सिंह सफलतापूर्वक साउथ में भी अपने कदम जमा पाएंगे या नहीं?

End of Feed