Manoj Tiwari all set to become a father again: भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के साथ-साथ पॉलिटिक्स में भी काफी पॉपुलर हैं। अपने काम के साथ-साथ मनोज तिवारी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। भोजपुरी स्टार सिंगर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और पर्सनल लाइफ की हर बात वो फैंस से इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। अब मनोज तिवारी ने एक खुशखबरी शेयर की है। एक्टर ने बताा कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं।
जी हां, दो बेटियों के बाद अब एक बार फिर मनोज तिवारी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्टर ने इस बात का अनाउंसमेंट पत्नी की गोद भराई के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके किया है। 51 साल के मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई की रस्म का वीडियो शेयर किया है। उन्हें दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वीडियो शेयर कर एक्टर ने लिखा, 'कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते…बस महसूस कर सकते हैं…।' इस खुशखबरी के सामने आने के बाद मनोज तिवारी को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
कोरोना में हुई थी मनोज की दूसरी शादी
मनोज तिवारी ने दो शादियां की है। उन्होंने पहली शादी रानी से साल 1999 में की थी, हालांकि इनका रिश्ता 13 साल बाद टूट गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में इनके रिश्ते की दरार की वजह श्वेता तिवारी को मना जाता है। पहली पत्नी रानी से मनोज की एक बेटी है, जिसका नाम जिया है। वो मुंबई में अपनी मां के साथ रहती हैं। इसके बाद एक्टर ने साल 2020 में लॉकडाउन में शादी सुरभि तिवारी से शादी की थी। कहा जाता है कि उन्होंने बेटी जिया के कहने पर शादी की थी। वहीं, मनोज की छोटी बेटी का नाम सान्विका है।
