Khesari Lal Yadav New House: किसी महल से कम नहीं है खेसारी लाल यादव का नया घर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 31, 2023, 03:48 PM IST

Khesari Lal Yadav New House: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव अपना नया घर बनवा रहे हैं। उनका अब तक का ये सबसे महंगा घर है। एक्टर का घर किसी महल से कम नहीं है। उनके इस नए घर की चर्चा हर तरफ हो रही हैं। एक्टर अपने इस घर पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं।

Khesari Lal Yadav New House: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे है। एक्टर का गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाता है। एक्टर अपना नया आलीशान घर बनवा रहे हैं। इस नए घर में तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी। खेसारी ने इस आलीशान घर को अपनी मेहनत के बल पर बनवाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घर की कीमत करीब 25 करोड़ है। एक्टर का ये चार मंजिला घर किसी महल से कम नहीं है। एक्टर के इस घर को उनके पिता मंगरुर लाल यादव की निगरानी में बनाया जा रहा है।

End of Feed