Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे भोजपुरी के ये सुपरस्टार! पॉपुलैरिटी में देते हैं मनीषा रानी को कड़ी टक्कर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2024, 10:45 AM IST

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 चर्चा में छाया हुआ है। मेकर्स शो के लिए इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरों को अप्रोच कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट क् अनुसार, मेकर्स ने शो के लिए भोजपुरी के पॉपुलर स्टार को अप्रोच किया है। आइए जानते हैं कौन है वो स्टार?

Khatron Ke Khiladi 14: डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' खत्म होने के बाद फैंस की निगाहें बिग बॉस 3 ओटीटी और रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 पर टिकी हुई है। इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में मुनव्वर फारुकी , विवेक दहिया, मनीषा रानी, मन्नारा चोपड़ा बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ले सकते हैं। इसके अलावा शो में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चैटर्जी भी दिखाईं देंगी। इस बार का शो थोड़ा अलग होगा। शो की शूटिंग इस बार न्यूयॉर्क या जॉर्जिया में होगी। हर साल इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होती थी।

मेकर्स इस बार भोजपुरी स्टार्स को कास्ट करने वाले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शो के लिए खेसारी लाल यादव को अप्रोच किया गया है। खेसारी इससे पहले बिग बॉस 13 में नजर आए थे। खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के चहेते स्टार हैं। उनकी यूपी और बिहार में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके गाने आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं।

End of Feed