भोजपुरी

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर Patna Se Pakistan 2 से तहलका मचाएंगे Nirahua, सामने आया अपकमिंग फिल्म का धांसू लुक

Patna Se Pakistan 2 Poster Out: दिनेश लाल उर्फ निरहुआ की फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 का पोस्टर आउट हो गया है। इस पोस्टर में निरहुआ का लुक देख हर कोई हैरान है। फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं।

Image

nirahua film patna se pakistan 2 (Instagram- Photo credit)

Patna Se Pakistan 2 Poster Out: साल 2015 में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फिल्म पटना से पाकिस्तान ने तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी नजर आई थीं। संतोष मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन था और निरहुआ का एक्शन अवतार फैंस को पसंद आया था। काफी समय से फिल्म के दूसरे पार्ट की चर्चा हो रही थी और अब मेकर्स की तरफ से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का ऑफिशियल ऐलान हो गया है। निरहुआ की अपकमिंग फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 (Patna Se Pakistan 2) का पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें निरहुआ का लुक आपके रोंगटे खड़े कर देगा। (ये भी पढ़ें: Eisha Singh-Avinash Mishra ने गुपचुप की सगाई, रिंग और हाथों में हाथ; फोटो देख बढ़ी फैंस की धड़कनें)

फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

निरहुआ (Nirahua) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पटना से पाकिस्तान 2 का पोस्टर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस पोस्टर में निरहुआ का खूंखार अवतार देखने के लिए मिल रहा है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि निरहुआ के बड़े-बड़े बाल और लंबी-लंबी दाढ़ी है और उनके हाथों में हथकड़ी बंथी हुई है। इस पोस्टर में उन्होंने अपने हाथ ऊपर कर रखे हैं और उनकी हालत भी काफी खराब दिख रही है। इसके साथ ही फिल्म का विलेन भी साफ नजर आ रहा है, जो एक आतंकवादी लग रहा है और उसके साथ में खंजर है, जो खून से सना हुआ है। इस पोस्टर के साथ ही लिखा है, 'जुबली स्टार निरहुआ भैया फिर से मचायेंगे सिनेमाघरों में भोजपुरी सिनेमा का धमाल!' फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है और इस फिल्म के निर्माता प्रेम राय है। (ये भी पढ़ें: '4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाए...'- Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा तंज! शेयर की पोस्ट)

क्या होगी कहानी

बता दें कि निरहुआ की फिल्म पटना से पाकिस्तान में कबीर की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में निरहुआ ने कबीर का रोल निभाया था, जो अपना परिवार आतंकी हमले में खो चुका है। इम हमले के बाद वह बुरी तरह टूट जाता है लेकिन वह बदला लेने भी आगे आता है। वह अपने परिवार की हत्या का बदला लेने पाकिस्तान जाता है और वहां पर कहानी आगे बढ़ती है। अब देखना होगा कि पटना से पाकिस्तान 2 में भी इसी के आगे की कहानी दिखाई जाएगी या मेकर्स कोई नया ट्विस्ट लेकर आएंगे।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article