Bigg Boss Fame Arshi Khan On Bhojpuri Film Industry: बिग बॉस 11 से सुर्खियां बटोरने वाली अर्शी खान ने अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। अर्शी खान अपने करियर से ज्यादा कई बार अपने बोल्ड अवतार के लिए चर्चा में रह चुकी हैं। बहुत बार अर्शी खान (Arshi Khan) विवादों का हिस्सा भी रही हैं। वहीं हाल ही में अर्शी खान ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि उस फिल्म इंडस्ट्री का माहौल बेहद खराब है। यहां तक कि अर्शी खान ने ये चेतावनी भी दी कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मेल कलाकारों से बचकर रहना। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने खेसारी लाल यादव के कहने पर फिल्म साइन की थी।
फोटो क्रेडिट- खेसारी लाल यादव इंस्टाग्राम, अर्शी खान इंस्टाग्राम
अर्शी खान (Arshi Khan) ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव साझा किया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं हिंदी फिल्में भी की हैं, लेकिन ऐसी परेशानी वहां नहीं देखी। खाने-पीने पर मुद्दा हो गया, मेकअप आर्टिस्ट पर मुद्दा हो गया, भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत है। यकीन मानो आप कि मुझे वहां चिकन खाने से भी मना कर दिया गया। मुझे दिन में एक बार तो चिकन चाहिए होता है। लेकिन वहां पर ये होता है कि चिकन तो मेरे लिए आना चाहिए, ये लोग क्यों खा रहे हैं।" अर्शी खान ने बताया कि उन्होंने खेसारी लाल यादव के कहने पर फिल्म साइन की थी, क्योंकि वह उनके अच्छे दोस्त हैं। अर्शी खान ने कहा, "मैं फिल्म में लीड एक्ट्रेस थी, लेकिन पोस्टर में मेरी बहुत छोटी तस्वीर थी।"
अर्शी खान ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के खोले चिट्ठे
अर्शी खान (Arshi Khan) ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को मेल डॉमिनेटिंग बताया। उन्होंने कहा, "लोगों का व्यवहार यहां बहुत खराब है। ऐसा नहीं है कि मैं खेसारी लाल यादव या किसी बड़े स्टार के खिलाफ बोल रही हूं। मैं किसी को बदनाम नहीं करना चाहती, लेकिन वहां का माहौल खराब है। कोई कहे कि वो आपको फिल्म देगा तो झांसे में नहीं आना चाहिए। अपनी समझदारी से काम करना चाहिए।" इंटरव्यू में अर्शी खान से पूछा गया कि क्या वह 'कॉम्प्रोमाइजिंग' की तरफ इशारा कर रही हैं। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "टचिंग टचिंग, अपनी समझदारी से काम करना चाहिए।"
