Pawan Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में पवन सिंह ने मराठी और हिंदी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। पवन सिंह ने कहा था कि वो मुंबई में काम करते हैं और उन्हें मराठी नहीं आती और वो महाराष्ट्र में हिंदी में ही बात करेंगे। पवन सिंह के इस बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था। इस बीच भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।
image source-instagram
पवन सिंह और जरीन खान का वीडियो हुआ लीक
पावर स्टार पवन सिंह ने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक में धमाल मचा दिया है। उन्होंने सनी लियोनी से लेकर श्रद्धा कपूर तक के साथ काम किया है। वहीं पवन सिंह ने कई टीवी एक्ट्रेसेस संग भी ऑनस्क्रीन रोमांस किया है। इस बीच पवन सिंह का एक नया क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वो जरीन खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि पवन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस क्लिप को देखकर पवन सिंह के फैंस गदगद हो गए हैं। बीते कुछ समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में कई बॉलीवुड हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ रोमांस किया था।
भोजपुरी में पवन सिंह का चलता है सिक्का
बताते चलें कि जैसे बॉलीवुड में सलमान खान का सिक्का चलता है वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का दबदबा कायम है। पवन सिंह ने अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से यूपी-बिहार के लोगों का दिल जीत लिया हैं। पवन सिंह आज हर मामले में बॉलीवुड के तमाम बड़े-बड़े एक्टर्स को टक्कर देते हैं। फैन फॉलोइंग तो पवन सिंह की जबरदस्त है।
