Monalisa Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनकी हर पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगती है। इस बार भी मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक के शानदार मेल में मोनालिसा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-2026 के 6 महीने खत्म होते ही Monalisa ने शेयर की ऐसी फोटोज, देखते रह गए लोग)
मोनालिसा ने दिए एक से एक पोज (pic credit-instagram)
मोनालिसा ने शेयर कीं फोटोज
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन गया है। सामने आई इस फोटो में मोनालिसा देसी साड़ी लुक में अपनी अदाएं दिखा रही हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि मोनालिसा की हर अदा पर लोग अपनी जान छिड़क रहे हैं। मोनालिसा की एक-एक तस्वीर पर लोग दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। मोनालिसा की फोटोज पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपने तो दिल जीत लिया...' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप बहुत हसीन हो...'
छाई रहती हैं मोनालिसा
बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मोनालिसा की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। 43 साल की उम्र में भी मोनालिसा की खूबसूरती देखने लायक है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर फुल एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। मोनालिसा ने एक से एक भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। साथ ही मोनालिसा ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी धमाल मचाया था। फिलहाल मोनालिसा टीवी शोज में काम कर रही हैं।
