भोजपुरी

शाहरुख खान के गाने पर आम्रपाली दुबे ने दिखाई ऐसी अदाएं, मदहोश हो गए एक-एक लोग

Aamrapali dubey Video: भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती हैं। इस बीच आम्रपाली का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शाहरुख खान के गाने 'मैं अगर कहूं' पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। आइए नजर डालते हैं क्लिप पर...

Image

aamrapali dubey

Aamrapali Dubey latest Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आम्रपाली दुबे की हर अदा पर लाखों लोग अपनी जान छिड़कते है। आम्रपाली दुबे की एक झलक पाने के लिए यूपी-बिहार के लोग बेताब रहते हैं। उनका कोई भी वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में आते ही छा जाता है। इस बीच भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दबे ने अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। उनका नया रील वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है।

आम्रपाली दुबे ने शाहरुख खान के गाने पर बनाया रील

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में आम्रपाली दुबे, शाहरुख खान के गाने 'मैं अगर कहूं' पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। आम्रपाली दुबे का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग इसपर जमकर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या कमाल लगती हो आप।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आम्रपाली आप दुनिया की सबसे सुंदर लड़की है।' मालूम हो कि आम्रपाली दुबे सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।

निरहुआ संग आम्रपाली दुबे का क्या है रिश्ता

बताते चलें कि भोजपुरी की टॉप अदाकारा आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के हर एक पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं। मालूम हो कि आम्रपाली दुबे को लेकर ये कहा जाता है कि वो शादीशुदा अभिनेता दिनेश लाल यादव को डेट कर रही हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया हैं। वहीं रियल लाइफ में भी दोनों की बॉन्डिंग तगड़ी है। हालांकि दिनेश और आम्रपाली ने कई बार बताया है कि वे बस अच्छे दोस्त है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article