जय यादव की आएगी लगातार 11 फिल्में, आम्रपाली दुबे से लेकर काजल राघवानी के साथ करेंगे काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 25, 2022, 05:22 PM IST

Jay Yadav upcoming movie: जय यादव के पास एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने वाली है। जय यादव 11 फिल्मों में नजर आएंगे। इसमें वह आम्रपाली दुबे, शुभि शर्मा और काजल राघवानी जैसी एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • भोजपुरी एक्टर जय यादव के पास कई फिल्में हैं।
  • जय यादव एक के बाद एक 11 फिल्मों में नजर आएंगे।
  • जय यादव आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसी एक्ट्रेस के साथ करेंगे काम

Bhojpuri Actor Jay Yadav upcoming release: भोजपुरी फिल्म अभिनेता जय यादव जल्द ही एक के बाद एक 11 फिल्मों के साथ भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। उनकी ये सभी फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने वाली है। यह अपने आप में बेहद खास है। आपको बता दें कि ये सभी फिल्में एक से बढ़कर एक होने वाली हैं, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की नामचीन अभिनेत्रियों के साथ वे काम करते नजर आएंगे। जिसमें रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे से लेकर ऋतु सिंह तक प्रमुख हैं।

Kajal-Raghwani

Kajal Raghwani

उत्तर प्रदेश से आने वाले जय यादव का रुझान बचपन से सिनेमा की ओर रहा है। यही वजह है कि उनके काम में उनका पैशन दिखता है जय यादव की उन 11 फिल्मों के बारे में बात करें, जिसे दर्शक बैक टू बैक सिनेमाघरों में देख सकेंगे। इसमें पहला नाम 'मेरे रंग में रंगने वाली है'। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी की सबसे हेयरेटेड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हैं। एक एक रोमांटिक फिल्म है। इसके बाद वे काजल राघवानी के साथ फिल्म 'अमानत' में नजर आने वाले हैं। यह एक पारिवारिक फिल्म होगी, जिसमें जय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है।

End of Feed