सड़क पर ई- रिक्शा चलाती दिखीं अक्षरा सिंह, यूजर्स बोले- महंगी गाड़ी कहां गई?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 5, 2023, 03:05 PM IST

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो शेयर किया है। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया स्टार हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फनी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहनकर रिक्शा चल रहा हैं। लेकिन बाद में जो होता है उस देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ई रिक्शा में बैठकर कहती हैं कि चलो गोरखपुर भ्रमण करने के लिए। कोई बैठना चाहता है मेरा साथ वो भी बिना चाबी का। फिर एक्ट्रेस कहती हैं पीछे तो देखो। उनके टीम के दो लोग पीछे से धक्का लगाते हुए कहते हैं कि मैम थक गए हैं। चाबी नहीं है। अक्षरा आगे कहती हैं कि चलो ऐसे ही गोरखपुर चलते हैं।

End of Feed