Sasural Ka Deewana First Poster: भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी फिल्मों से ज्यादा गानों के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। इंडस्ट्री के एक्टर्स का बोल बाला काफी जगह है। अभी हाल ही में मेगा सुपरस्टार एक्ट्रेस रितु सिंह ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। पोस्टर को देख फैंस फिल्म के लिए काफी उत्सुक हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत में जानिए फिल्म की सभी अपडेट्स के बारे में।
भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री की सबसे धमाल एक्ट्रेस रितु सिंह (Ritu Singh) ने होने सोशल मीडिया अकॉउंट पर अपनी आने वाली फिल्म 'ससुराल का दीवाना' (Sasural Ka Deewana) का पोस्टर रिलीज हो गया है। ये फिल्म के पारिवारिक ड्रामा पर बनी है। फिल्म के पोस्टर में रितु सिंह साड़ी पहने संस्कारी बहु लग रही हैं। इसी के साथ फिल्म के निर्माता हैं संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस लिखते हैं कि 'बधाई हो पूरी टीम को'। वहीं दूसरी तरफ एक्टर अमरीश सिंह भी पूरी स्टारकास्ट को फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हैं। इस से पहले रितु सिंह भोजपुरी फिल्मों और सुपरहिट गानों में नजर आ चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर पाएगी या नहीं।
