भोजपुरी

Akshara Singh Video: खेतों में घास काटते समय अक्षरा ने पूछा ऐसा सवाल, यूजर्स बोले- ये क्या अमेरिका से है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 6, 2023, 03:58 PM IST

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का खेत में घास काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना हैं कि बिहार में जन्मी हैं और इसे नहीं पता की घास का क्या होता है।

Image

Akshara Singh Video (credit pic: instagram)

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने वीडियो से फैंस को एंटरटेन करती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस अपने काम के साथ- साथ फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अक्षरा ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस खेत में घास काटते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

अक्षरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, आज शूटिंग के दौरान कुछ नया सीखने को मिला जिसे कटनी कहती है। मुझे आप लोगों के बीच में रहना अच्छा लगता है। आप लोगों से मिलकर नई चीज सीखकर। एक्ट्रेस वीडियो में कटनी से घास काटना सीख रही हैं। वो पूछती हैं इसे कैसे चलाते हैं और इसका क्या होता है।

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह हुईं ट्रोल

एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी ओवर एक्टिंग क्यों कर रही हो। दूसरे यूजर ने लिखा, बात तो ऐसे कर रही हो जैसे अमेरिका से आई हूं। तीसरे यूजर ने लिखा, आपने भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और घास काटना नहीं आता है। वहीं, उनके फैंस इस सादगी की तारीफ कर रहे हैं। अक्षरा भोजपुरी फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती हैं। एक्ट्रेस की आवाज भी अच्छी हैं। उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है। एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article