टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: राशन को लेकर अविनाश - अभिषेक में हुआ बड़ा झगड़ा, सभी घरवालों को भुगतनी पड़ेगी सजा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 5, 2023, 02:26 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में अविनाश सचदेव और अभिषेक मल्हान के बीच में हर बात को लेकर टशन देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से दोनों हर टास्क में लड़ रहे हैं। घर में राशन को लेकर भी दोनों ने बवाल मचा दिया है।

Image

abhishek malhan and avinash (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आखिरी हफ्ते में भी घरवालों के बीच में राशन से लेकर घर के काम को लेकर झगड़ा हो रहा है। इस हफ्ते अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) घर के नए कैप्टन बने हैं। घर में इस हफ्ते लगातार अभिषेक और अविनाश के बीच छोटी- छोटी बातों को लेकर बहस हो रही है।

घर में राशन को लेकर भी अविनाश और अभिषेक के बीच में बहस हुई। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। वीडियो के प्रोमो में अविनाश और अभिषेक किचन एरिया में खड़े नजर आते हैं। अभिषेक कहते हैं कि तुम्हारी वजह से हम सभी को दिक्कत होगी। अविनाश अलग ही नजर आते हैं। वो कहते हैं क्या है ये राशन-राशन।

अविनाश- अभिषेक में हुआ राशन को लेकर झगड़ा

मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है। इससे पहले भी दोनों के बीच में टशन चल रही है। टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान अभिषेक और अविनाश के बीच में तीखी नोकझोंक हुई थी। टास्क के दौरान दोनों ने एक- दूसरे को खरी -खोटी सुनाई थी। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान किसकी क्लास लगाने वाले हैं। ये देखना दिलचस्प होगा। घर से बेघर होने के लिए जाद हदीद, मनीषा रानी, जिया शंकर और बेबिका ध्रुवे नॉमिनेटेड हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article