Anushka Sharma Secret: खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ ही तगड़ी बिजनेस वूमेन हैं 'अनुष्का शर्मा', साल भर की फीस जान उड़ जाएंगे आपके होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 03:08 PM IST

Anushka Sharma: 34 साल की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दोनों अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में वे झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आ रही हैं। उनकी यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। नए साल के मौके पर अनुष्का अपनी फिल्मों के साथ ही बिजनेस पर भी ध्यान दे रही हैं। अनुष्का कई ब्रांड्स की एम्बेसडर भी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हर दिन एक्सरसाइज और मेडिटेशन करती हैं अनुष्का
  • होम मेड फेसपैक का इस्तेमाल और हर दिन 2-3 लीटर पानी पीती हैं
  • अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस 10 मई को होगी रिलीज

Anushka Sharma Latest News: 'रब ने बना दी जोड़ी' फेम अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma ) पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर थीं । हालाकि सोशल मीडिया पर इनका जादू छाया रहता है। वहीं अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नए साल में फिल्म चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) से फिर धूम मचाने को तैयार हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी बता दें कि इस फिल्म को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। बीते दिनों फिल्म सेट पर रैप अप पार्टी भी की गई थी। जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा फिल्मोंं के साथ ही अपना खुद का बिजनेस भी चलाती हैं। उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस भी खोल रखा है। इसके साथ ही वे कई ब्रॉन्ड के प्रमोशन भी करती हैं। जिसमें पूमा ब्रॉन्ड भी शामिल है। वहीं नए साल के मौके पर चलिए जानते हैं अनुष्का शर्मा के कुछ सीक्रेट्स के बारे में। जिसमें शामिल है उनकी नेटवर्थ से लेकर उनका स्किन केयर तक।

anushka shrma.

अनुष्का शर्मा के ऑसम लुक, जिसके लाखों दीवाने हैं।

यह है अनुष्का का स्किन केयर रूटीन

अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका स्किनकेयर रूटीन बेहद सामान्य है। वह अपने डाइट का पूरा ख्याल रखती हैं। हर दिन एक्सरसाइज और मेडिटेशन करती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं यह दो चीजें फिट शरीर के साथ चेहरे से संबंधित परेशानियों को भी दूर रखती और करती हैं। एक्ट्रेस हर दिन 2 से 3 लीटर पानी पीती हैं। इससे उनके त्वचा में नमी बरकरार रहता है। अपने चेहरे से मेकअप हटाने के लिए क्रीम बेस्ड क्लींजर का प्रयोग करती हैं। कोकोआ बटर लोशन को त्वचा को मॉइश्चराज करने के लिए सबसे बेहतर बताती हैं।

End of Feed