ब्रेकअप होते ही इन हसीनाओं ने रचाई सगाई, एक्स बॉयफ्रेंड को दिया जोरदार झटका

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 01:32 PM IST

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल का हाल ही में वरुण सूद के साथ ब्रकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान किया था। अब दिव्या ने अपूर्व पडगांवकर से सगाई करके अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे टीवी की उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने दिव्या की तरह ब्रेकअप के तुरंत बाद शादी करके सबको चौंका दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपूर्व पडगांवकर से दिव्या अग्रवाल ने की सगाई
  • टीवी की ये हनिनाएं भी खा चुकी हैं प्यार में धोखा
  • ब्रेकअप के बाद इन अभिनेत्रियों ने तुरंत की शादी

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने सगाई करके हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर से सगाई की है, जबकि कुछ समय पहले ही वरुण सूद से उनका ब्रेकअप हुआ था। ऐसे में किसी के लिए भी ये समय काफी मुश्किलों भरा होता है, लेकिन दिव्या अग्रवाल ने बिना देरी के सगाई कर ली और शादी का डिसीजन ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी तस्वीरें इस बात का गवाह है कि वो अपने इस डिसीजन से काफी खुश हैं। लेकिन आपको बता दें कि दिव्या ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने ब्रेकअप के तुरंत बात शादी का डिसीजन लिया है। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने प्यार में धोखा खाने के तुरंत बाद ही अपना घर बसा लिया।

TV actress.

दिव्या अग्रवाल की हुई इंगेजमेंट

सना खान

मेल्विन लुईस के साथ सना खान की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी। काफी लंबे समय तक दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन जल्द ही वो समय भी आ गया जब दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया, लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी तब हुई जब सना ने बिना देरी के सैय्यद से शादी कर ली।

End of Feed