राजस्थान में बढ़ी BJP की कश्मकश, कौन बनेगा CM? सामने आया नया फॉर्मूला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 11, 2023, 11:59 AM IST

Rajasthan CM Name: भाजपा ने जहां छत्तीसगढ़ में सीएम पद के नाम का ऐलान कर दिया है, मध्य प्रदेश में आज विधायकों की बैठक हो रही है, लेकिन राजस्थान को लेकर मामला अटका हुआ है।

Who Will Be Rajasthan CM: राजस्थान में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी अब तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं कर पाई है। इसे लेकर लगातार मंथन का दौर जारी है तमाम फॉर्मूलों पर विचार हो रहा है। इस बीच वसुंधरा राजे ने अपने तेवरों से जता दिया है कि वह एक बार फिर सीएम पद संभालना चाहती हैं। इसे लेकर उनकी ओर से लगातार लामबंदी भी जारी है। अपने आवास पर उन्होंने कई विधायकों संग बैठक की, साथ ही आलाकमान से मिलने दिल्ली भी पहुंचीं।

Rajasthan BJP

कौन बनेगा राजस्थान का सीएम?

भाजपा अपना सकती है ये फॉर्मूला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में एक सीएम और दो डिप्टी के फॉर्मूले पर विचार कर रही है। इस रणनीति का उद्देश्य प्रमुख समुदायों राजपूत, ब्राह्मण, मीना और जाट के बीच शीर्ष तीन पदों को बांटकर इन समुदायों को साधना है। साथ ही स्पीकर पद के लिए किसी अनुसूचित जाति की महिला विधायक को मौका दिया जा सकता है।

End of Feed