कौन बनेगा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री? इस दिन खत्म हो सकता है सस्पेंस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 07:54 PM IST

Madhya Pradesh CM: क्या शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे या भाजपा इस बार किसी और चेहरे पर दांव लगाएगी? इस सवाल को लेकर 'सस्पेंस' रविवार को खत्म हो सकता है। लोकसभा चुनाव के पहले सीएम पद पर फैसला पार्टी के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

Who Will Be CM Of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा? हर कोई इस सवाल के जवाब का इंतजार कर रहा है। भाजपा एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान को एमपी की कमान सौंपेगी या फिर किसी और नेता की ताजपोशी करेगी, ये देखना बेहद अहम है। हालांकि अटकलों के बीच ये अहम जानकारी सामने आई है कि सीएम की कुर्सी को लेकर बना सस्पेंस रविवार को खत्म हो सकता है।

Who Will Be CM Of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के सीएम पर रविवार को खत्म होगा सस्पेंस?

मुख्यमंत्री को लेकर रविवार को खत्म होगा 'सस्पेंस'

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जोरदार जीत के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री को लेकर ‘सस्पेंस’ रविवार को खत्म होने की संभावना है, जब पार्टी के 163 नवनिर्वाचित विधायक केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में अपना नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे। भाजपा ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, अपने ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

End of Feed