Lok Sabha Chunav: कौन हैं NDA की सबसे युवा उम्मीदवार? जिनके पिता हैं बिहार सरकार में मंत्री, पढ़ें अब बेटी ने क्या कहा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA की सबसे युवा उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद के लिए मैं उनकी आभारी हूं। उनके पिता अशोक चौधरी जेडीयू नेता हैं और बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री हैं। आपको बताते हैं कि इस बार समस्तीपुर की लड़ाई कितनी दिलचस्प है।

Bihar Politics: बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शांभवी चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। खास बात ये है कि शांभवी भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए की ओर से सबसे युवा उम्मीदवार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजग की ‘सबसे युवा उम्मीदवार’ के रूप में प्रशंसा पाने वाली 25 वर्षीय शांभवी चौधरी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा है कि वो पीएम मोदी की आभारी हैं। आपको बताते हैं कि आखिर शांभवी कौन हैं और समस्तीपुर में इस बार का चुनाव क्यों दिलचस्प हो गया है।

Shambhavi Choudhary the youngest candidate of NDA

शांभवी चौधरी।

चिराग ने चचेरे भाई का टिकट काट शांभवी पर किया भरोसा

जब चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, उसी वक्त हर कोई हैरान रह गया था। शांभवी चौधरी को उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। अपने चचेरे भाई प्रिंस राज का टिकट काटकर उन्होंने अशोक चौधरी की बेटी पर भरोसा जताया। अशोक चौधरी जदयू नेता हैं और बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री हैं। छोटी सी उम्र में सत्ताधारी गठबंधन से टिकट मिलना वाकई कई बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। समस्तीपुर की दलित आरक्षित सीट से चिराग ने शांभवी को मैदान में उतारा, आपको शांभवी के बारे में बताते हैं।

End of Feed