बीजेपी ने रायबरेली के लिए क्या किया- प्रियंका गांधी का अमित शाह पर पलटवार, गिनाई कांग्रेस के कामों की लिस्ट

Raebareli Lok Sabha Constituency: प्रियंका गांधी ने अमित शाह से सवाल पूछते हुए कहा कि वो बताएं कि बीजेपी सरकार ने रायबरेली के लिए क्या किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने रेल कोच फैक्ट्री, एम्स, निफ्ट, रिंग रोड, 5 राष्ट्रीय राजमार्ग दिए।

Raebareli Lok Sabha Constituency: रायबरेली को लेकर अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच तगड़ी लड़ाई होती दिख रही है। रायबरेली से पहली बार राहुल गांधी मैदान में हैं, जहां बीजेपी उन्हें हराने के लिए पूरा जोर लगा रही है। खुद अमित शाह मोर्चा संभाले दिख रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है। रविवार को अमित शाह ने रायबरेली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था, जिसपर अब कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने पलटवार कर दिया है। प्रियंका गांधी ने अमित शाह से कई तीखे सवाल पूछे हैं।

priyanka gandhi rally

रायबरेली और अमेठी की कमान प्रियंका गांधी के पास

End of Feed