‘एग्जिट पोल के बाद TMC ट्रिपल D में चली गई…’, ममता बनर्जी के बयान पर शहजाद पूनावाला का पलटवार

West Bengal Politics: एग्जिट पोल के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी हार के डर से आरोप लगा रही है।

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी तेज हो गई है। चुनाव खत्म होने के बाद हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजे ने राजनीतिक माहौल को और भी गरम कर दिया है। 4 मई को पश्चिम बंगाल (Bengal chunav results 2026) समेत बाकी चार राज्यों जिनमें असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी शामिल हैं रिजल्ट आना है लेकिन उससे पहले ही टीएमसी और भाजपा दोनों की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी बीच भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा है।

BJP vs TMC

एग्जिट पोल के बाद बंगाल में गरमाई सियासत

शहजाद पूनावाला का कहना है कि जैसे ही एग्जिट पोल सामने आए, यह साफ होता दिख रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने वाली है और टीएमसी की बहुत बड़ी हार होने वाली है। इसी वजह से, उनके मुताबिक टीएमसी अब ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और तरह-तरह के आरोप लगा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि टीएमसी 'ड्रामा' कर रही है और हार से पहले ही बहाने बनाने में जुट गई है। उनका यह भी कहना है कि टीएमसी नेताओं के बयानों से साफ नजर आता है कि वे दबाव और घबराहट में हैं। पूनावाला ने आरोप लगाया कि टीएमसी लगातार अलग-अलग मुद्दे उठाकर लोगों का ध्यान असली मुद्दों से हटाना चाहती है।

End of Feed