बंगाल ने परिवर्तन के लिए वोट डाला है, भय से भरोसे की यात्रा हुई शुरू, अमित शाह ने क्या-क्या कहा?

Amit Shah: शाह ने कहा, कल बंगाल चुनाव के पहले चरण में मतदान के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। बंगाल की जनता ने भय से भरोसे की ओर की यात्रा को अच्छे से शुरू किया है।

Amit Shah: प. बंगाल में चुनाव के बीच गृह मंत्री व बीजेपी की वरिष्ठ नेता अमित शाह प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान अमित शाह ने कहा, मतदाताओं को बहुत अभिनंदन करना चाहता हूं। भय से भरोसे की यात्रा को बहुत अच्छे से शुरू किया है। लंबे समय बाद मतदान में एक भी मौत नहीं हुई है, मैं इसके लिए जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं।

shah

अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस में क्या-क्या कहा

शाह ने कहा, कल बंगाल चुनाव के पहले चरण में मतदान के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। बंगाल की जनता ने भय से भरोसे की ओर की यात्रा को अच्छे से शुरू किया है। अब दूसरे चरण के वोटर भी भय से भरोसे की ओर की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट डाला गया है।

End of Feed