पश्चिम बंगाल की 100 सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक, ममता ने उतारे 47 मुसलमान, जानें BJP, हुमायूं ने दिए कितने टिकट!

Muslim Candidates in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राज्य की 100 से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम मतदाता जीत हार तय करने में अहम भूमिका रखते हैं। जानिए इसे लेकर कैसे हैं समीकरण...

Muslim Candidates in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर गहमा-गहमी जारी है और इसे लेकर तपिश बढ़ती ही जा रही है। वहीं इस सबके बीच चर्चा हो रही है राज्य के मुस्लिम मतदाताओं की। बताते हैं कि राज्य में सौ से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम मतदाता जीत हार तय करने में अहम भूमिका रखते हैं। इसे लेकर कैसे हैं समीकरण इनके बारे में जानें

Muslim Candidate in West Bengal Election

पश्चिम बंगाल की 100 सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तरी दिनाजपुर जैसे जिलों में मुस्लिम आबादी 50 फीसदी से भी अधिक है। सौ से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम मतदाता जीत हार तय करने में अहम भूमिका रखते हैं। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 291 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उसने करीब 18 फीसदी यानी 47 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं।

जबकि बीजेपी ने अभी तक बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दो सूची जारी की हैं, इसमें एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है।

End of Feed