Vidhyadhar Nagar Rajasthan Chunav Result 2023 Live: विद्याधर नगर से दिया कुमारी ने लहराया जीत का परचम, कांग्रेस को दी पटखनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 10:50 PM IST

Vidhyadhar Nagar Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में सामने आने वाले हैं। 25 नवंबर को राज्य की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। यहां से भाजपा की सांसद रही दीया कुमारी ने रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत हासिल की है।

Vidhyadhar Nagar Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: राजस्थान में सरकार किसकी होगी इसको लेकर बाजार (Vidhyadhar Nagar Rajasthan Election Result 2023) गर्म है। राजस्थान विधानसभा की विद्याधर नगर सबसे हॉट सीट में से एक मानी जाती है। यह राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण निधानसभा सीट में से एक है। साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने इस बार विद्याधर नगर से सांसद दीया कुमारी को चुनावी रण में उतारा था। दिया ने एक बार फिर रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।

Vidhyadhar Nagar Rajasthan Chunav Result 2023

Vidhyadhar Nagar Rajasthan Chunav Result 2023: यहां देखें राजस्थान विद्याधर नगर चुनाव 2023 का परिणाम

Vidhyadhar Nagar Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live

  • 8:00 AM: सुबह 8 बजे विद्याधर नगर विधानसभा की मतगणना शुरू हो चुकी है।
  • 8: 30 AM: शुरुआती रुझानों में बीजेपी की दिया कुमारी आगे चल रही हैं।
  • 09:00AM: राजस्थान विधान सभा चुनाव 2018 में, NARPAT SINGH RAJVI, 31232 वोटों के अंतर से विद्याधर नगर विधान सभा क्षेत्र से विजयी हुए थे।
  • 09:04 AM: विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी पहले राउंड में आगे करीब 1000 मतों से आगे
  • 09:18 AM: दीया कुमारी और सीताराम अग्रवाल के बीच टक्कर, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान।
  • 09:45 AM: विद्याधर नगर सीट पर दिया कुमारी और सीताराम अग्रवाल के बीच कड़ी फाइट देखने को मिली है।
  • 10: 10 AM: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता ने वोट की पेटी में दफन कर दिया है।
  • 10: 25 AM: जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं और मिठाइयां बंटने लगी हैं।
  • 10:58 AM: जयपुर के विद्याधर नगर से बीजेपी की दिया कुमारी कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल से 9230 वोटों से आगे चल रही है

End of Feed