Poll Of Polls: बंगाल में BJP-टीएमसी में कांटे की टक्कर, असम में हिमंता की लगेगी हैट्रिक, केरल में लेफ्ट को झटका, जानें 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार

बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल के नतीजे, Assembly Election 2026 Exit Poll ka Result: मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने जनता की नब्ज एवं मन टटोलने के बाद एग्जिट पोल पेश किया है। सर्वे एजेंसियां मतदाताओं से चुनाव से जुड़े सवाल करती हैं।

Vidhan Sabha Chunav Poll of Polls 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे वैसे तो चार मई को आएंगे लेकिन इन राज्यों पर आने वाले एग्जिट पोल्स पर सभी की नजरें टिकी हैं। ये एग्जिट पोल्स चुनाव नतीजे तो नहीं हैं लेकिन ये बहुत हद तक ये संकेत दे देंगे कि इन राज्यों में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने जनता की नब्ज एवं मन टटोलने के बाद एग्जिट पोल पेश किया है। पश्चिम बंगाल टीएमसी की एकतरफा जीत होती नहीं दिख रही है, भाजपा उससे सत्ता छीन सकती है। इस राज्य में कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। जबकि असम में हिमंता बिस्वा सरमा की तीसरी बार सत्ता में वापसी हो सकती है। पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में तमिलनाडु में डीएमके अपनी सत्ता बरकरार रख सकता है। जबकि केरल में यूडीएफ की जीत हो सकती है। पुडुचेरी में एनडीए की वापसी हो सकती है।

Poll of polls

चुनाव नतीजे से पहले एग्जिट पोल।

पश्चिम बंगाल

P MARQ

टीएमसी 118-138
भाजपा 150-175
कांग्रेस 0
लेफ्ट 0
अन्य 0

JVC

टीएमसी 131-152
भाजपा 138-159
कांग्रेस 0-2
लेफ्ट-0
अन्य-0

Matrize

टीएमसी 125-140
भाजपा 146-161
कांग्रेस-0
लेफ्ट-0
अन्य 6-10

Peoples Pulse

टीएमसी 178-189
भाजपा 95-110
कांग्रेस 1-3
लेफ्ट 0-1
अन्य-0

Chanakya Strategies

टीएमसी 130-140
भाजपा 150-160
कांग्रेस 0
लेफ्ट 0
अन्य 6-10

Poll Diary

टीएमसी 99-127
भाजपा 142-171
कांग्रेस 3-5
लेफ्ट 2-3
अन्य 0-1

भाजपा को 142-171 सीटें : पोल डायरी

पोल डायरी के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को 142-171 सीटें, टीएमसी को 99-127 सीटें, कांग्रेस को 03-05, लेफ्ट को 02 से 03 सीटें और अन्य के खाते में 01 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। बंगाल में भाजपा का वोट प्रतिशत 45.87%, टीएमसी को 40.32%, कांग्रेस को 4.59%, लेफ्ट को 7.47% और अन्य को 1.75% वोट मिल सकता है।

भाजपा को 150 से 175 सीटें : P MARQ

P MARQ के एग्जिट पोल में टीएमसी को 118-138 सीटें, भाजपा को 150 से 175 सीटें और कांग्रेस को दो से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

End of Feed