वसुंधरा को नहीं मिलनी चाहिए मेरे कारण सजा, बोले गहलोत- 'यह भाजपा नेता के साथ अन्याय होगा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 06:00 PM IST

Rajasthan Election: गहलोत ने इस साल मई में राजस्थान के धौलपुर में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि वह 2020 में कांग्रेस के कुछ विधायकों की बगावत से बच गए क्योंकि भाजपा नेता वसुंधरा राजे व कैलाश मेघवाल ने धन बल के माध्यम से एक चुनी हुई सरकार को गिराने के षडयंत्र का समर्थन करने से इनकार कर दिया था।

Rajasthan Election: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी में वसुंधरा राजे की कथित उपेक्षा को लेकर गुरुवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को उनके कारण सजा नहीं मिलनी चाहिए। कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि अगर वसुंधरा को उनकी वजह से सजा मिलती है तो यह भाजपा की नेता के साथ अन्याय होगा।

Ashok Gehlot-Vasundhara Raje

अशोक गहलोत-वसुंधरा राजे

दअरसल, गहलोत से सवाल किया गया कि भाजपा में वसुंधरा की उपेक्षा पर उनका क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। मैं यह कहना चाहूंगा कि मेरे कारण उनको सजा नहीं मिलनी चाहिए। यह उनके साथ अन्याय होगा।

End of Feed